फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिले की सभी विधानसभाओं में मतदान केंद्र और बूथ की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जनपद में सभी विधानसभाओं के मतदेय स्थल और मतदान केंद्र परिवर्तित हो गए हैं। डीएम ने बताया कि विधानसभा सिवालखास में मतदेय स्थल 371 व मतदान केन्द्र 182, सरधना में मतदेय स्थल 373 व मतदान केंद्र 182, हस्तिनापुर में मतदेय स्थल 369 व मतदान केंद्र 190, किठौर में मतदेय स्थल 395 व मतदान केंद्र 176 हो गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार मेरठ कैंट विधानसभा में मतदेय स्थल 439 व मतदान केंद्र 144, मेरठ शहर विधानसभा में मतदेय स्थल 323 व मतदान केंद्र 129, मेरठ दक्षिण में मतदेय स्थल 488 व मतदान केंद्र 166 है। जिले में मतदेय स्थलो की संख्या 2758 तथा मतदान केन्द्रो की संख्या 1169 है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें