फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पानी की भरपाई करने में फेल निगम, गुदड़ी में नया ट्यूबवेल बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय महापौर, नगर निगम, मेरठ।
विज्ञापन

- महापौर ने नये ट्यूबवेल का विरोध करने वालों को समझाया
- गंगाजल आपूर्ति बंद होने से 5 लाख की आबादी पानी से प्रभावित
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गंगाजल आपूर्ति बंद होने से प्रभावित पांच लाख की आबादी को पानी की भरपाई करने में नगर निगम फेल है। पानी को लेकर लोगों में आक्रोश देखते हुए शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निगम अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया। गुदड़ी बाजार में नई ट्यूबवेल लगाने का विरोध करने वाले लोगों को महापौर ने समझाया, लोग मान गए। इसके बाद निगम ने वहां 41 एचपी का नया ट्यूबवेल लगवाने की तैयारी शुरू कर दी है। महापौर ने बताया कि अधिकांश ट्यूबवेल और अवर जलाशय पर कर्मचारी तैनात मिले। 24 घंटे पानी की सप्लाई चालू रखने के महापौर ने निर्देश दिए।
गंगनहर और माइनरों की सफाई के चलते 14 अक्तूबर से गंगाजल सप्लाई बंद है। नगर निगम पर 20 दिन तक ट्यूबवेल और अवर जलाशय से घर-घर पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी है, ताकि गंगाजल से प्रभावित लोगों को पानी मिल सके। निगम की व्यवस्था धड़ाम हो गई और लोग पानी को तरस गए। जिस पर लोगों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। पानी को तरस रहे लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार सुबह महापौर ने अपर नगर आयुक्त एवं महाप्रबंधक जल ममता मालवीय व अवर अभियंता जलकल सूरज प्रजापति सहित अन्य सभी अधिकारियों को बुलाया। महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को साथ लेकर घंटाघर स्थित टाउन हॉल परिसर में 4 ट्यूवबेल एवं एक भूमिगत जलाशय का निरीक्षण किया। भूमिगत जलाशय थोड़ा कम प्रेशर से भरता हुआ दिखाई दिया, जिससे तुरंत प्रेशर बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने बच्चा पार्क स्थित गंगाजल हेतु भूमिगत जलाशय की जांच की, जो कि बंद मिला। गुदड़ी बाजार में नगर निगम की जमीन में ट्यूबवेल बना था, जिसका स्थानीय लोग कई महीने से विरोध कर रहे थे। महापौर निगम अधिकारियों के लेकर मौके पर पहुंचे। महापौर ने लोगों को समझाया कि नगर निगम की जमीन है व ट्यूबवेल बनने से गुदड़ी बाजार, बनियापाड़ा, स्वामीपाड़ा सहित कई जगहों पर पानी की व्यवस्था हो जाएगी। काफी जिद्दोजेहद के बाद लोग ट्यूबवेल लगवाने के लिए मानें। जिसके बाद महापौर वार्ड-81 तारापुरी का भी निरीक्षण किया है, जहां पर रिबोर करने की बात कही। कंकरखेडा और माधवपुरम में पानी की समस्या को देखते हुए निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि बताया कि महानगर में पानी की समस्या नहीं होने देंगे। जहां से शिकायत आ रही है, वहां पानी की टैंकर तुरंत भेजा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें