फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता में लीजा तोमर ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक बागपत के भूड़पुर में किया गया। इसमें मेरठ की राजेश तोमर कुश्ती एकेडमी की महिला पहलवान लीजा तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 12 से 14 दिसंबर तक अहमदाबाद में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। लीजा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के पदाधिकारियों और कोच राजेश ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम्स के लिए हुआ चयन
मेरठ। खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स का आयोजन 23 नवंबर से तीन दिसंबर तक जयपुर में किया जा रहा है। इसमें मेरठ के रोहटा रोड स्थित अभिनव शूटिंग एकेडमी से चिराग शर्मा और मानसी आनंद भी प्रतिभाग करेंगे। चिराग शर्मा मेन वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल और मानसी भी 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रतिभाग करेंगी। शूटिंग के मुकाबले 28 नवंबर से होंगे। 27 नवंबर को दोनों खिलाड़ी मेरठ से कोच अभिनव के साथ जयपुर के लिए रवाना होंगे। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर कोच समेत परिजनों ने भी शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें