फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो साल में 1910 करोड़ की शराब, सर्दियों में 29 करोड़ की बीयर गटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर महीने 70 से 80 करोड़ की शराब पी रहे जिले के लोग, देसी के भी ठाठ बरकरार
विज्ञापन


संकल्प रघुवंशी
मेरठ। सुरा का सुरूर जिले के शौकीनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आरटीआई से मिली जानकारी में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले लगभग दो साल में जिले के लोग 1910 करोड़ की शराब पी गए। इस बार सर्दियों में भी बीयर की खूब बिक्री हुई। हर महीने 35 करोड़ तक की अंग्रेजी शराब शौकीन खरीद रहे हैं। नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह में ही 29 करोड़ की बीयर लोगों ने खरीदी। देसी शराब ने बिक्री के मामले में इस बार भी अंग्रेजी शराब को पीछे छोड़ दिया है।
शराब से सरकार को हर महीने केवल मेरठ से ही 70 से 80 करोड़ रुपये का राजस्व मिल रहा है। मिशन कंपाउंड (देवनगर) निवासी मनोज चौधरी ने आरटीआई के तहत देशी, विदेशी और बीयर की बिक्री को लेकर आरटीआई (सूचना का अधिकारी) के अंतर्गत जानकारी मांगी। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह की ओर से खपत के साथ ही राजस्व में बढ़ोतरी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 23 तक देशी शराब की 1.63 करोड़ बोतल बिकीं। इसी अवधि में अंग्रेजी शराब की 83 लाख और दो करोड़ के करीब बीयर केन बिके। एक जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक यानि 13 महीने में 1.81 करोड़ देसी शराब की बोतल बिकीं। इसी अवधि में दो 2.17 करोड़ बीयर और 86 लाख बोतल अंग्रेजी शराब की बिकीं। एक जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2025 तक अंग्रेजी शराब से सरकार को 725 करोड़ रुपये, बीयर से 325 करोड़ रुपये और देसी शराब से 860 करोड़ रुपये कुल 1910 करोड़ रुपये राजस्व मिला।
विज्ञापन


सर्दियों में भी गटकी जा रही बीयर

अमूमन गर्मियों में गला तर करने के लिए मुफीद समझी जाने वाली बीयर अब सर्दियों में भी पसंद की जा रही है। 2023 जनवरी व फरवरी में क्रमश: 5 करोड़ 64 लाख और 10 करोड़ 86 लाख की बीयर बिकी। इसी साल नवंबर और दिसंबर में 10 और 9 करोड़ की बीयर पी गई। 2024 नवंबर में 12 करोड़ 27 लाख, दिसंबर में आठ करोड़ 46 लाख और इस साल जनवरी में आठ करोड़ 80 लाख रुपये की बीयर पी गई। दिसंबर-2024 में देसी और अंग्रेजी शराब की जमकर बिक्री हुई। देसी शराब से 37.53 करोड़ और अंग्रेजी शराब से 37.80 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिला।
विज्ञापन

11 करोड़ की शराब बरामद
पिछले दो साल में शराब की तस्करी करने वाले 1476 अपराधी पकड़े गए। इनसे करीब एक लाख बोतल बरामद की गईं। इनकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है। दूसरे राज्यों से तस्करी कर शराब लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।


जिले शराब की दुकानें
शराब संख्या
देसी शराब 189
अंग्रेजी शराब 143
बीयर 130
मॉडल शॉप 7
शहर में
देसी शराब 67
अंग्रेजी 75
बीयर 70
मॉडल शॉप 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें