फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: शराब तस्करों ने चौकी इंचार्ज और सिपाही की बाइक में टक्कर मारी, कुचलने की कोशिश

Mon, 03 Aug 2020 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को हरियाणा बाॅर्डर पर शराब तस्करों ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। कार सवार शराब तस्करों ने गाड़ी से टक्कर मारकर बैरियर को भी तोड़ दिया और भाग निकले। टक्कर लगने से चैकी इंचार्ज व एक सिपाही घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हरियाणा बॉर्डर के निवाड़ा चेकपोस्ट पर शराब तस्करी की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आई-टेन कार को रोकने की कोशिश की। कार सवार युवकों ने चौकी के बैरियर को कार से टक्कर मारकर तोड़ दिया और भाग निकले।  

चौकी इंचार्ज बलराम यादव और सिपाही राहुल ने बाइक पर सवार होकर कार का पीछा शुरू किया। खेड़ा हटाना गांव के पास चौकी इंचार्ज ने कार को रूकवाने का प्रयास किया। इस पर कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया। पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। लेकिन इस बीच ग्रामीणों को देखकर कार सवार भाग निकले।
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करी रोकने के लिए चेकिंग की जा रही थी। जिलेभर में  नाकेबंदी कर कार सवारों की तलाश की जा रही है। घायल चौकी इंचार्ज और सिपाही की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें