फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठेके में शराब सेल्समैन ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्यम पैलेस में अंग्रेजी शराब के ठेके में सेल्समैन अभिषेक उर्फ अभि (19) ने छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि ठेके के मैनेजर पर रुपये नहीं देने का आरोप है। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। वहीं, पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सत्यम पैलेस में शराब के ठेके पर अभिषेक उर्फ अभि निवासी खत्ता रोड शिव मंदिर वाली गली ब्रह्मपुरी सेल्समैन था। शुक्रवार सुबह दुकान के अंदर फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना बराबर में कैंटीन चला रहे संचालक ने मैनेजर और पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलने पर अभिषेक के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि दुकान के गल्ले से करीब 95 हजार रुपये कम होने के बाद से मैनेजर उस पर लगातार रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना था कि अभिषेक का एक महीने का वेतन 40 हजार रुपये मैनेजर ने रोक रखा था। वेतन देने के बजाए मैनेजर 95 हजार रुपये जमा करने दबाव बनाते हुए अभिषेक को प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी तनाव में उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभिषेक का मोहल्ले की एक युवती से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ महीने पहले युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ युवती का अपहरण ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस दिन रिपोर्ट दर्ज हुई, उसी दिन युवती मिल गई थी। जिसके बाद इसके खिलाफ चार्जशीट लगी थी। आरोप है कि युवती के परिवार वाले भी उसे परेशान कर रहे थे।
एसपी सिटी ने बताया कि कि पुलिस रुपयों और प्रेम प्रसंग के बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना आया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें