फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : दो भाइयों की मौत का मामला, फिर खुला शराब का ठेका, खरीदने वालों की लग रही भीड़, लोगों में आक्रोश

Tue, 27 Dec 2022 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : दो भाइयों की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ और शराब का ठेका फिर से खुल गया। वहीं शराब खरीदने वालों की भी खूब भीड़ लग रही है। उधर, लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में शराब पीने से हुई दो सगे भाइयों की मौत के मामले को पुलिस रफा-दफा करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बावजूद शराब का ठेका फिर से खोल दिया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। वहीं, दूसरे दिन भी आबकारी विभाग द्वारा शराब की जांच नहीं करने को लेकर लोगों में रोष दिखाई दिया। थाना पुलिस ने भी शराब ठेका हटाने की मांग को नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन


मवाना रोड स्थित सूर्य अस्पताल के सामने रविवार सुबह अपने ही घर में दो सगे भाई मीरपाल व विकास जाटव मृत मिले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मीरपाल के बेटे दीपांकर ने पुलिस को बताया था कि उसके पापा व चाचा ने घर के पास में ही देशी शराब के ठेके से खरीदकर शराब पी थी। हालांकि, पुलिस इसे नकारती रही और दोनों भाइयों की मौत को संदिग्ध बताती रही। 

स्थानीय लोगों ने भी शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर हंगामा किया था। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया। मामले को लेकर गंगानगर थाना प्रभारी पीड़ित परिजनों से कई बार मुलाकात कर चुके हैं, जिससे वह शराब से मौत होने की बात न करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update: सर्दी का सितम जारी, छूटी कंपकंपी, कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन


दो भाइयों की मौत का नहीं असर, खूब बेची शराब
सूर्य अस्पताल के सामने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर बनी अवैध दुकानों में गंगानगर के लिए आवंटित देसी शराब के ठेके को स्थानीय लोगों ने हटाने की मांग की थी। रविवार को तो ठेका बंद रहा। लेकिन सोमवार सुबह अपने तय समय पर ठेका खुला। रोजाना की तरह लोगों की भीड़ लगी रही। लोग सड़क पर ही खड़े होकर शराब पीते नजर आए। यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि वह मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे और ठेका हटवाने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें