फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election : शराब और बीयर की दुकानें रहेंगी बंद, 26 अप्रैल को इस समय खुलेंगे ठेके, आबकारी विभाग ने दिए सख्त आदेश

Wed, 24 Apr 2024 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार थम गया है। वहीं, मेरठ में 24 अप्रैल शाम से 26 तारीख की शाम तक शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, आबकारी विभाग ने सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में दो दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकान - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमने के बाद ठेके भी बंद कर दिए गए हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान और बीयर शॉप बुधवार शाम छह बजे बंद हो गई। अब 26 अप्रैल की शाम को छह बजे मतदान समाप्ति के बाद ठेके खुलेंगे। जिन विधानसभा सरधना, हस्तिनापुर में चुनाव नहीं है, वहां पर ठेके खुले रहेंगे।

विज्ञापन


वहीं, मेरठ में बुधवार को ठेके बंद होने से पहले लोग अधिक खरीददारी करते हुए दिखाई दिए। ठेके पर भी बकायदा पोस्टर लगाए गए कि अब 26 अप्रैल की शाम छह बजे ठेके खोले जाएंगे।

जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को मेरठ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव है। जिसमें मेरठ कैंट, शहर, दक्षिण और किठौर विधानसभा आती है, जिसके चलते यहां पर ठेके मतदान समाप्ति तक पूरी तरह से बंद रहेंगे।

उधर, बागपत लोकसभा की एक विधानसभा सिवालखास भी मेरठ जिले की सीमा में है, इसमें भी 26 अप्रैल को चुनाव होगा। इसलिए यहां भी ठेके बंद रहेंगे। मतदान केंद्रों से आठ किलोमीटर के दायरे में कोई ठेके नहीं खुलेंगे। सीमा के बाहर के ठेके खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

आबकारी विभाग की ओर से कहा गया कि जो भी अवैध रूप से शराब बेचता हुआ पकड़ा गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें