फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिंक रोड के लिए एक-दो दिन में होगा प्लॉट का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड के लिए काम तेज हो गया है। अभी तक रास्ता न खुलने से नाराज कॉलोनीवासियों ने 30 सितंबर को धरना-प्रदर्शन किया था। राज्यसभा सदस्य डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोगों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और जल्द मार्ग निर्माण पूरा कर खोलने का आश्वासन दिया था। वहीं, अब बागपत रोड आशीर्वाद अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट का बैनामा एक-दो दिन में होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मेडा के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट से पहले फेज में सात मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन में बैनामा हो जाएगा। वहीं, आशीर्वाद अस्पताल के मुआवजे के लिए सर्किल रेट में बदलाव के कारण दोबारा मूल्यांकन किया गया। पहले जहां रेट 65 लाख रुपये था तो अब यह बढ़कर 95 लाख रुपये हो गया है। अस्पताल के मालिक डा. प्रदीप बंसल की ओर से लिंक रोड के रास्ते में आ रहे अस्पताल के हिस्से को तोड़ने के लिए 10 अक्तूबर का समय लिया गया है। मुआवजा देने के बाद दूसरे फेज में अस्पताल वाले हिस्से से सात मीटर चौड़ा मार्ग निकाला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें