फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्युत लाइन ठीक करते लाइनमैन की खंभे से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द में संविदाकर्मी लाइनमैन अरविंद (28) खंभे पर चढ़कर विद्युत लाइन ठीक करते समय गिरकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

रोहटा रोड बाईपास मेरठ निवासी अरविंद तोमर पुत्र जगपाल मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित विश्वकर्मा बिजली घर पर संविदा पर लाइनमैन था। शुक्रवार शाम अरविंद गांव बाफर की हाईटेंशन लाइन को ठीक करने के लिए गांव पांचली के पास गया था। बताया गया कि अरविंद तोमर शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहा था। अचानक वह लाइन ठीक करते समय खंभे से जमीन पर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में अरविंद की मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि शटडाउन होने के बाद विद्युत लाइन में करंट आया है। इसके चलते करंट लगने से अरविंद खंभे से गिरने से मौत हुई। यह विभाग की लापरवाही है। परिजनों ने पुलिस से घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा मिले। सीओ सरधना संजय जायसवाल के अनुसार पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें