फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: पश्चिमी यूपी में रिमझिम बारिश से राहत…, दो दिन और बरसेंगे बादल, गंगा उफनी तो खेत डूबे

Mon, 30 Jun 2025 11:15 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रविवार को मेरठ में रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत मिली, तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और अच्छी मानसूनी बारिश होगी। उधर हस्तिनापुर में गंगा उफान पर है और खेतों में पानी भर गया है।

विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में रविवार को आसमान पर बादल छाए रहे और दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली, क्योंकि तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। बुधवार आधी रात को शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक जारी है।

मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार, आगामी दो दिन और अच्छी मानसूनी बारिश की संभावना बनी हुई है। उनका कहना है कि मानसून अब पूरे देश में सक्रिय हो चुका है और वेस्ट यूपी में इसका असर दिख रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: एक लाख का इनामी 'साइको किलर' संदीप मुठभेड़ में ढेर, ट्रक चालकों की हत्याएं कर करता था लूट, सिपाही घायल

रविवार को चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश एक मिमी रही।

वहीं, मौसम में नमी और हवा की सफाई के कारण मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधरकर 64 पहुंच गया। गंगानगर, जयभीमनगर, पल्लवपुरम और बेगमपुल जैसे क्षेत्रों में भी AQI 61 से 69 के बीच रहा, जो संतोषजनक माना जा रहा है।

विज्ञापन

हस्तिनापुर में गंगा उफान पर
वहीं पहाड़ों में हुई बारिश के चलते बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया, जिससे हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। दूधली और भीमकुंड गांव के जंगलों में पानी भर गया है और वहां से निकलकर यह खेतों तक पहुंच गया है।

दूधली निवासी किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि गंगा का पानी खेतों तक पहुंचने से उनकी धान की खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। क्षेत्र के अन्य किसान भी अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं। अगर बारिश और गंगा का उफान ऐसे ही जारी रहा, तो और नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें