फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बृहस्पतिवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और दिनभर आसमान में छाए बादलों के कारण क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। इस दौरान चली ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने लोगों को अचानक बढ़ी ठंड का एहसास करा दिया है, जिससे गर्म कपड़ों और हल्के ऊनी वस्त्रों की जरूरत महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

अचानक हुए इस मौसमी बदलाव से तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत ठंडी फुहारों के साथ होने के कारण सुबह-सड़क पर आवाजाही करने वाले दफ्तर जाने वाले लोगों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बेमौसम की ठंड और बारिश से आम जनमानस को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें