फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 14 अगस्त को पुरखों की स्मृति में जलाएं मोमबत्ती

Wed, 12 Aug 2026 09:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंजाबी समाज महासमिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निशांत परुथी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर अपने पुरखों की स्मृति में मोमबत्ती या दीया जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 1947 के विभाजन में शहीद हुए लाखों पंजाबी भाई-बहनों को श्रद्धांजलि देने के लिए आओ पुरखा नू याद करिए अभियान के तहत 14 अगस्त, शुक्रवार को शाम 7 बजे सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, गुरुद्वारों, घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर दीया जलाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान पिछले दस वर्षों से देशभर में चल रहा है और इसका उद्देश्य विभाजन के दौरान जान गंवाने वाली पुण्य आत्माओं को नमन करना तथा नई पीढ़ी को उनके बलिदान से परिचित कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें