फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दीनी तालीम के जीवन अधूरा : मुफ्ती मोहम्मद इसराइल

विज्ञापन
सरूरपुर। एक दिवसीय अंजुमन में शामिल मदरसा के छात्र। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा मोड़ स्थित अल फलाह तालीमी इमदादी ट्रस्ट द्वारा संचालित मदरसा जामिया सबीलुल फलाह में एक दिवसीय अंजुमन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के मोहतमिम व सेटलर ट्रस्टी मुफ्ती मोहम्मद इसराइल ने की।
मदरसे में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों के बीच नात, तकरीर और दीनी मुकाबलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की दीनी योग्यता को निखारना और उन्हें इस्लामी शिक्षाओं से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता के विषय अजमत-ए-सहाबा, अजमत-ए-कुरआन और अजमत-ए-मदारिस रखे गए। छात्रों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मुफ्ती मोहम्मद इसराइल ने कहा कि बिना दीनी तालीम के जीवन अधूरा है। इसलिए हर हाल बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुरआन और हदीस की रोशनी में जीवन गुजारना ही सच्ची कामयाबी है। वहीं, दारुल उलूम से आए मौलाना यूसुफ ने लोगों से नबी के बताए रास्ते पर जिंदगी गुजारने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना सदाकत, मुफ्ती शुएब, मुफ्ती असलम, कारी इनाम, कारी गुलजार, मौलाना शुहेल, हाफिज मुस्तकीम, दीन मोहम्मद चौहान, नूर मोहम्मद दिवान, मोहम्मद अली चौहान व बड़ी संख्या में उलमा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें