फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, नगर की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित बिजलीघर के पास केबल बाक्स को ठीक करते हुए बिजली कर्मचारी। (स्त्रोत विद्युत निगम)
विज्ञापन
मवाना। दिन निकलने से पहले शुरु हुई बारिश का क्रम दोपहर तक जारी रहा। कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मेरठ रोड स्थित बिजलीघर के केबल बाक्स फटने के कारण दोपहर से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

सोमवार तड़के लगभग 3:00 बजे शुरु हुई बारिश का क्रम अपराह्न 2:00 बजे तक जारी रहा। बारिश और तेज हवा से ईख की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि इसी प्रकार बारिश और तेज हवा चलती रही तो ईख की फसल गिरकर नष्ट हो जाएगी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से तेलियों वाला कुआं, मोहल्ला हीरालाल में गुरुद्वारा के पास आदि कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, मेरठ रोड स्थित बिजलीघर में केबल बाक्स फटने के कारण आधे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसे बिजली कर्मचारी ठीक करने में जुटे थे। दूसरी ओर हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर से भी आपूर्ति ठप रही। हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर की लाइन पर पेड गिरने से आपूर्ति ठप हुई। इस कारण दोपहर से पूरे नगर में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को बहाल कराने के लिए दोनों स्थानों पर कर्मचारी लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें