फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन टेंपल में लगे एलएचबी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमृतसर से चलकर वाया मेरठ, मुंबई को जाने वाली गोल्डन टेंपल के कोचों में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें एलएचबी कोच लगा दिए गए हैं। गोल्डन टेंपल का संचालन अंग्रेजों के समय से किया जा रहा है। कोरोना काल में भी ट्रेन का संचालन शुरू है।
विज्ञापन

सबसे पुरानी लंबी दूरी की इस ट्रेन में अपने 92 वर्ष पूरे किए। इसका मेंटेनेंस पश्चिमी रेलवे की ओर से किया जाता है। रविवार को ट्वीट कर पश्चिम रेलवे ने कोच लगाने की जानकारी दी। अमृतसर से चलकर सुबह 5.30 बजे यह ट्रेन मेरठ पहुंचती है। मुंबई की तरफ से चलने पर ये ट्रेन रात 9.30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचती है।
ये है एलएचबी कोच की खासियत
एलएचबी डिजाइन कोच वजन में हल्का है। बेहतर ढुलाई के साथ-साथ हाई स्पीड क्षमता भी है। एलएचबी डिजाइन कोच ने सुरक्षा सुविधाओं में बढ़ोतरी की है। इसमें एंटी-क्लाइम्बिंग जैसी विशेषताएं होती हैं, जिससे दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर न चढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें