फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नोएडा की कंपनी को लिखा पत्र, कसा जाएगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के लिए भी...
विज्ञापन

एसएसपी ने दिए लिफ्ट गिरने का कारण पता लगाने के लिए दिए तकनीकी मुआयना कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित कैपिटल अस्पताल में लिफ्ट गिरने के कारण करिश्मा की मौत के मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा गंभीर हैं। एसएसपी ने लिफ्ट का तकनीकी मुआयना कराने का निर्देश दिया है। इस मामले में नोएडा की कंपनी को भी पत्राचार किया गया है।
करिश्मा के पति अंकुश ने अस्पताल मालिक कपिल त्यागी व राजीव अग्रवाल, प्रबंधक नरेंद्र भड़ाना, चिकित्सक डा. कविता भाटिया के अलावा तीन कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि लिफ्ट गिरने का सही कारण क्या है। परिजनों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ गई है। शनिवार को पुलिस ने नोएडा की स्टार कंपनी से तकनीकी मुआयने के लिए पत्राचार शुरू किया है। कैपिटल अस्पताल में स्टार कंपनी की ही लिफ्ट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही कंपनी के इंजीनियर सहमति जताएंगे, एक टीम उनके साथ मिलकर लिफ्ट का मुआयना करेगी। ताकि लिफ्ट गिरने की वजह स्पष्ट हो सके। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि अस्पताल में स्टार कंपनी की लिफ्ट लगी थी, जिसका कार्पोरेट ऑफिस नोएडा में है। तकनीकी निरीक्षण के बाद पता चलेगा कि लिफ्ट गिरने का क्या कारण था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें