फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाले में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
नाले में दहाड़ता तेंदुआ
विज्ञापन
वन विभाग की दस सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची, जाल व कैमरा लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। मेरठ-गढ़ हाईवे पर किठौर देहात के गांव झीडियों के पास बन रहे नाले में मंगलवार सुबह तेंदुआ दिखने से लोगो में दहशत फैल गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर तेंदुए की नाले में होने की ऑडियो-वीडियो वायरल करते हुए लोगों से जंगल में न जाने के लिए कहा है। सूचना पर वन विभाग की दस सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर कैमरा व पिंजरा लगा दिया है।
किठौर देहात के प्रधान परवेज दिलशाद बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे गांव झीडियो निवासी दीपक पशुओं का चारा लेने के लिए गांव के नजदीक निर्माणाधीन मेरठ-गढ़ हाईवे के पास अपने खेत में आया था। वह हाईवे पर पहुंचा तो उसे बाग में तेंदुआ दिखाई दिया। उसने कॉल कर गांव में सूचना दी। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाने का प्रयास किया तो वह दहाड़ते हुए भागने लगा। अचानक तेंदुआ हाईवे किनारे बन रहे नाले में गिर गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर तेंदुआ होने की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

करीब अपराह्न 3:00 बजे उप प्रभागीय वन अधिकारी अंशु चावला मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल लगवाया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए कुछ भी संसाधन नहीं है। कई बार ग्राम प्रधान परवेज दिलशाद डीएफओ को कॉल कर संसाधन भेजने के लिए संपर्क कर चुके है लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि तेंदुए के भय के चलते ग्रामीण अपने पशुओं के लिए जंगल से चारा तक नहीं ला सके।
विज्ञापन

बयान...
दस लोगों की टीम मौके पर लगा दी गई है। इसमें दो वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट भी हैं। तेंदुए पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाया गया है। साथ उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। नाला काफी बड़ा है, जिसमें बीच में मोड़ है। ऐसे में रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों के शोर से भी तेंदुआ सहमा हुआ है। इस बीच तेंदुआ एक-दो बार दिखा भी है। -वंदना फोगाट, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें