फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर ग्रिड की कॉलोनी में दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
दौराला - पावर ग्रिड में घूमता हुआ कैद हुआ तेंदुआ। स्रोत : सीसीटीवी
विज्ञापन
दौराला। मटौर स्थित पावर ग्रिड में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। वन विभाग को अधिकारियों ने सूचना दी। इस पर पावर ग्रिड के अंदर दो स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। हालांकि, अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित मटौर पावर ग्रिड में पीछे की साइड में झाड़ियां उगी हुई हैं। बताया गया कि यहां कई दिनों से तेंदुआ घूम रहा है, जो कैमरे में कैद हो गया। अधिकारियों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को पावर ग्रिड में दो स्थानों पर पिंजरे लगाए। पिंजरे में तेंदुए को फंसाने के लिए मुर्गा रखने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ मुर्गे की गर्दन ही ले गया। पावर ग्रिड में तेंदुआ है या नहीं, इसे लेकर अभी वन विभाग पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। रेंजर कुलदीप ने बताया कि दो पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुए को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें