फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंगर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में रविवार को एक किसान के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह देखकर किसान उल्टे पांव भाग गया और गांव में आकर जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश की। हालांकि पता नहीं लग पाया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कई घंटे तक तेंदुए की तलाश में जंगलों की खाक छानी। हालांकि वह नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

गांव डूंगर निवासी किसान शिवराज रविवार सुबह चारा लेने के लिए जैसे जंगल गया। उसे खेत के बाहर तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि किसी तरह छिपकर जान बचाई। पह भागकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे आदि लेकर दौड़ पड़े और तेंदुए की घंटों तक तलाश की। हालांकि उसका सुराग नहीं लग पाया। बाद में किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस एवं वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम दरोगा ओमपाल के नेतृत्व में गांव डूंगर के जंगल में पहुंची और ग्रामीणों के साथ कई घंटे तक तेंदुए की तलाश में खाक छानी। हालांकि टीम को देर शाम तक भी सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद देर शाम वन विभाग की टीम बैरंग लौट गई। तेंदुआ दिखाई देने के बाद से गांव वालों ने भारी दहशत है। इसके चलते ग्रामीणों ने जंगलों में जाना बंद कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। हालांकि टीम को तेंदुए का सुराग नहीं लग पाया है। ग्रामीणों को इसके प्रति सचेत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें