फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी, महिला को मार डाला, ग्रामीणों का धरना

Thu, 10 Sep 2026 09:37 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। गुरुवार सुबह घर से गुलदार एक महिला को उठा ले गया। गुलदार ने खेत में महिला को मार डाला। गुलदार के लगातार बढ़ते हमलों के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के जलालाबाद इलाके के आलोपुर गांव में एक गुलदार ने 40 वर्षीय अविवाहित महिला बबीता देवी को मार डाला। गुलदार उसे सुबह 6:00 बजे घर के बाहर से उठा ले गया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव के साथ धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने घर के बाहर खून पड़ा देखा तो तुरंत शोर मचाया। गांववालों ने आसपास खून के निशान वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। उन्होंने देखा कि गुलदार महिला को घसीट कर ले जा रहा था। पीछा करने पर गुलदार लगभग 300 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में घुस गया।

ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए गन्ने के खेतों को खंगाला। तलाशी के दौरान महिला का जख्मी शव खेत में मिला। गुलदार ने बबीता देवी की गर्दन और हाथ को खा लिया था। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर मौजूद रहे। सीओ सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। सामाजिक वाल्मीकि के डिप्टी रेंजर रामकुमार भी टीम के साथ आए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें