फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुलदार पकड़ से दूर, अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे

Tue, 04 Mar 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर का बिना चाहर दीवारी भवन,संवाद - फोटो : माता-पिता को सांत्वना देते समाजसेवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
चांदपुर। गांव चौंधेड़ी में गुलदार द्वारा महिला को मार डालने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में छह पिंजरों का जाल बिछाया है। पांच ट्रैप कैमरे भी लगाए है। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर की चहारदिवारी न होने अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब पांच दिन पूर्व ही गांव चौंधेड़ी में खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला सुमन देवी को गुलदार ने शिकार बना लिया था। वन विभाग गुलदार को ट्रेस करने हेतु सुबह पगमार्क को ट्रैक करने के लिए वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। ड्रोन कैमरा भी उड़ाकर गुलदार को सर्च किया। खेतों में काम कर रहे किसानों को मुखौटा वितरण किया। लोगों को पंफलेट वितरित किए।
वहीं गुलदार के हमले वाले स्थल से एक किलोमीटर दूर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में चहारदिवारी नहीं है। विद्यालय के पास ही किसानों के खेत हैं जिसमें गन्ने की फसल खड़ी है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों में गुलदार का भय बना हुआ है। विद्यालय में 58 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में तीन अध्यापक हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अध्यापक ही निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें