किसान देवेंद्र सुबह सात बजे खानपुर स्थित अपने ज्वार के खेत में फसल काट रहा था। उसके पास ही स्थित ईंख के खेत में अचानक हलचल हुई। किसान ने वहां देखा तो उसे तेंदुआ दिखाई पड़ा। किसान फसल को छोड़कर गांव पहुंचा और प्रधान को सूचना दी।
तेदुए के शहर की ओर जाने का इशारा कर रहे पदचिन्ह
प्रधान ने वन विभाग की टीम को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि तेंदुए के निशान पाए गए हैं। निशान शहर की ओर जाने का इशारा कर रहे हैं।
फफूंडा की ओर से होते हुए शहर की ओर भी तेंदुआ जा सकता है। इसे लेकर विभाग की ओर से सभी आस पास के गांवों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। टीम में एसडीओ सुभाष चौधरी, रेंजर मेरठ रामचंद, रिठानी रेंजर तारादत्त, गोपाल, कमलेश, गौरव, गुलशन सिंह आदि सदस्य तेंदुए की खौज में लगे हुए हैं।