लखनऊ से 17 साल पहले मेरठ आए मोहम्मद आलम उर्फ भूरे भाई कलक्ट्रेट में चलते-फिरते चाय बेचते हैं। उनकी चाय की ऐसी दीवानगी है कि सीडीओ कार्यालय, एमडीए, पुलिस लाइन आदि कार्यालयों में उनके ऑर्डर बुक होते हैं। आप ऑर्डर दीजिए बस आपको दो मिनट में चलते-फिरते लेमन-टी मिल जाएगी।
दस रुपये में ताजगी
भूरे भाई की लेमन टी की ताजगी भरी चुस्की लेने के लिए आपको बस दस रुपये खर्च करने होंगे। भूरे भाई का कहना है कि एक दिन में वह 300 कप चाय बेच लेते हैं। वह अपनी लेमन-टी में चीनी, चाय पत्ती, छोटी इलायची, अदरक, तेज पत्ता डालते हैं। कई कार्यालयों के अधिकारी इनकी चाय की चुस्की लेते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/