फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला लेखपाल का रुपये लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया सस्पेंड, बैठाई जांच

Wed, 24 Jul 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बिजनौर जिले में धामपुर तहसील क्षेत्र के शेरकोट सर्किल की महिला लेखपाल की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उन्हें एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए दिखाया जा रहा है। आरोप लगाया गया है कि लेखपाल किसानों से रिश्वत ले रही हैं। इस मामले में लेखपाल अंजलि को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने देर शाम सस्पेंड कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार भान सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार का है। वीडियो में लेखपाल अंजलि को एक ग्रामीण से 100-100 रुपये के नोट लेते हुए दिखाया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने लेखपाल को तहसीलदार के कार्यालय में तलब किया और प्रकरण की जांच की। लेखपाल ने लगे आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनके पति ने धामपुर में जिम खोला है। जिम के लिए दिल्ली से आई मशीनों को कक्षों में रखने के लिए उन्होंने गांव हाफिजाबाद विहारीपुर से 200-200 रुपये मजदूरी के हिसाब से 12 मजदूरों को बुलाया था। मजदूरी देने के बाद जो पैसे बकाया निकले, उन रुपयों को वह मजदूरों से ले रही हैं।

वहीं एसडीएम ने वीडियो में नजर आ रहे संबंधित मजदूरों को बुलाकर भी उनके बयान दर्ज किए। मजदूरों ने महिला लेखपाल के पक्ष में बयान देकर रिश्वत के आरोपों को गलत बताया। लेखपाल ने झूठी वीडियो वायरल करने वालों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि तहसीलदार को जल्द से जल्द प्रकरण की जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें