फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत वापस न लेने पर लेखपाल पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। मुख्यमंत्री पोर्टल पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की सभासद ने शिकायत की तो लेखपाल ने सभासद को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

लावड़ कस्बे के वार्ड सात के सभासद डॉ. आरिफ फैजी ने बताया कि लावड़-मीठेपुर मार्ग पर एक कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कॉलोनी में नगर पंचायत की लगभग चार बीघा जमीन होने की शिकायत की। आरोप है कि उन्होंने एक लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया था, जिसकी जांच के लिए बुधवार को तहसील से नायब तहसीलदार पहुंचे। उनके संबंधित स्थल पर पहुंचने से पहले ही लेखपाल द्वारा एक भाजपा नेता की दुकान पर शिकायतकर्ता को बुलाया गया और सभासद को धमकाते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। लेखपाल द्वारा धमकी देने पर डॉ. आरिफ फैजी ने इंचौली थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की भी बात कही। एसडीएम सरधना महेश दीक्षित का कहना है कि मामले में शिकायत पत्र मिलने पर गहनता से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें