फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव मेरठ-सहारनपुर: मतदान कल, स्नातक पर 30 व शिक्षक सीट पर 15 प्रत्याशी, पोलिंग पार्टियां रवाना

Mon, 30 Nov 2020 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Mlc election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ-सहारनपुर क्षेत्र से विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीट के लिए चुनाव प्रचार रविवार को थम गया। सोमवार को सुबह आठ बजे से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गईं। 

विज्ञापन

दोनों सीटों के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा। स्नातक सीट पर 30 और शिक्षक सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने मतदाता सम्मेलन करने के साथ ही घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरित कीं। वहीं अन्य दलों ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

भाजपा ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मतदाता सम्मलेन किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और संचालन महानगर संयोजक राजकुमार शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी श्री चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी निर्देश दिए।
विज्ञापन


दूसरा सम्मेलन बैजल भवन में हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। मंच संचालन पार्षद ललित नागदेव ने किया। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष भी साधारण कार्यकर्ता की तरह जमीनी स्तर पर सक्रिय रहता है।

बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया: कंवलजीत 
स्नातक सीट से उम्मीदवार द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर और प्रधानाचार्य कंवलजीत सिंह ने कहा कि अब तक चुने गए एमएलसी ने बेरोजगार स्नातकों के लिए कुछ नहीं किया। जिस विधान परिषद सदस्य निधि का उपयोग उन्हें शिक्षक संस्थानों और शिक्षा के माहौल सुधार पर करना चाहिए था, उसे उन्होंने नाली-खड़ंजा बनवाने में खर्च किया।

इस दौरान सरदार जगमीत सिंह, सरदार जीतू सिंह नागपाल, जिला अध्यक्ष मेरठ व्यापार मंडल, पीके गुप्ता, राजकमल गुप्ता (योगी फाउंडेशन), रजनीकांत त्यागी, विभूति रस्तोगी, जूही, अजीत कुमार शर्मा एवं सूरज पाल आदि मौजूद रहे।  

पोलिंग पार्टियां आज हुईं रवाना  
जनपद में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सोमवार सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गईं। निर्वाचन अधिकारी मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के अनुसार प्रत्येक जनपद में यह व्यवस्था की गई। जनपद में स्नातक सीट के लिए 37 मतदान केंद्र बनाने के साथ 77 बूथ बनाए गए हैं। वहीं शिक्षक सीट के लिए 30 मतदान केंद्र और 30 ही बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई
चुनाव के लिए पुलिस की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार शाम को एसएसपी अजय साहनी ने एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी और सभी सीओ को निर्देश दिए कि आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराया जाए। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।  

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि चुनाव के लिए 11 जोन व 32 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक एक मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ रहेंगे और प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ रहेंगे। एक हजार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। 120 दरोगा,180 हेड कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी के 20 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर के अलावा छह सीओ की भी ड्यूटी लगाई गई है।  

कताई मिल में होगी मतगणना, फोर्स तैनात
निर्वाचन क्षेत्र में शामिल नौ जनपदों की मतदान पेटियां कताई मिल स्थित परिसर में जमा होंगी। यह काम एक दिसंबर की रात से दो दिसंबर तक चलेगा। तीन दिसंबर को पूरे क्षेत्र की मतगणना कताई मिल परिसर में होगी और यहीं से चुनाव परिणाम घोषित होगा। मतपोटियों की सुरक्षा के लिए रविवार को यहां फोर्स तैनात कर दिया गया। इसके अलावा नगर निगम प्रकाश व्यवस्था में जुटा रहा। कंट्रोल रूम व्यवस्थित करते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें