फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से एलईडी चोरी, कर्मचारी ही निकला आरोपी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर दुपहिया वाहन बेचने वाली एक कंपनी के शोरूम के सर्विस सेंटर से मंगलवार रात में एलईडी चोरी कर ली गई। खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाहर घंटे में ही एलईडी बरामद कर चोरी के आरोपी शोरूम कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।



दुपहिया वाहन बेचने वाली एक कंपनी का विकास भवन के सामने शाेरूम व सर्विस सेंटर है। मंगलवार रात लगभग नौ बजे कर्मचारी शोरूम को बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह दस बजे शोरूम खोला गया। कर्मचारियों को शोरूम के अंदर लगे दो सीसीटीवी कैमरे टूटे पड़े मिले। वहां से 55 इंच की एलईडी गायब थी। चोर ने शोरूम के बाहर लगे दो कैमरे भी इस तरह तोड़े थे ताकि उसकी यह हरकत कैमरे में दिखाई न दे। चोर ने दो सीसीटीवी व एक एलईडी तोड़ी थी।
विज्ञापन

चोरी की सूचना पाकर खालापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को शोरूम की दीवार के पास सीसीटीवी फुटेज में एक जोड़ी चप्पल पड़ी दिखाई दी। खालापार थाना पुलिस ने शोरूम में काम करने वाले 20 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की। एक कर्मचारी की चप्पल सीसीटीवी फुटेज जैसी मिली। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी मिमलाना रोड निवासी हबीब को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एलईडी बरामद कर ली।
विज्ञापन


सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि एलईडी बरामद कर शोरूम के कर्मचारी ही चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। वह तीन साल से नौकरी करता था। मामले में सर्विस सेंटर के मैनेजर थाना तितावी के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी मनोज कुमार ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें