फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ढोल-नंगाड़ों की अगुवाई में पीतांबर वस्त्र धारण कर निकली 251 महिलाएं

विज्ञापन
शास्त्री नगर से निकाली गई 251 कलश यात्रा।
विज्ञापन
विश्व गीता संस्थान ने शास्त्रीनगर से भव्य कलश यात्रा निकाली। भोलेश्वर मंदिर से आरंभ हुई यात्रा में 251 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। यात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ गीता जी के श्लोकों का उच्चारण किया गया।
विज्ञापन

यात्रा के मध्य लड्डू गोपाल की पालकी रही। शहर के प्रसिद्ध बैंडों ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। यात्रा में महिलाओं का विशाल जत्था नजर आया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्पवर्षा की, साथ ही जल और मिष्ठान वितरण हुआ। यात्रा समापन पर पंडित पुष्पेंद्र शर्मा ने वेद मंत्रों के साथ पूजन कराया। यजमानों में आचार्य राधा कृष्ण मनोरी, तुषा शर्मा, आलोक सिसोदिया, विनोद शर्मा, विजय भोला, पार्षद सुमित मिश्रा और ललित मोरल शामिल रहे। आलोक सिसोदिया ने बताया कि रविवार को डी ब्लॉक सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजन होगा। प्रमुख सहयोगियों में तुषा शर्मा, ममता, विजयलक्ष्मी, आलोक सिसोदिया, मिथिलेश, सुषमा, कुसुम लता, अंजनी, शिप्रा रस्तोगी, शैलेंद्र रस्तोगी और डॉ. जितेंद्र त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें