फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कबीर, फुले, अंबेडकर के विचारों पर व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने मंगलवार को एक ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया। यह व्याख्यान भारतीय ज्ञान प्रणालियां नामक 30 घंटे के वैल्यू एडेड कोर्स का हिस्सा है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, सिवानी, भिवानी के प्राचार्य प्रो. भूप सिंह गौर मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में कबीर, फुले और अंबेडकर के विचारों से भारतीय समाज में जाति एवं लैंगिक असमानता के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया।
गौर ने बताया कि कबीर ने जातिगत भेदभाव और सामाजिक आडंबरों का विरोध कर समानता का संदेश दिया।समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. दीप्ति कौशिक ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में सामाजिक समानता, न्याय और मानवीय मूल्यों की व्यापक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें