फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर कैंप में शनिवार को बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाए गए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बच्चों को डिफेंस करना, स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव, पुल शॉट आदि के बारे में जानकारी दी। बच्चों को नेट में काफी देर तक अभ्यास कराया गया। इस दौरान गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया गया। इस दौरान 45 से अधिक बच्चे मौजूद रहे। कोच ने बताया कि रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में नैतीताल में आयोजित एडवेंचर क्रिकेट कप विजेता गुरु तेग बहादुर स्कूल हास्टल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी दोनों टीम को सम्मानित किया जाएगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने वर्ग में ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे यह कार्यक्रम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें