मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से खेलो इंडिया सेंटर, खेल छात्रावास, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए संडे ऑन साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को यह रेस कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर खेल निदेशालय की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें खेल संस्थान, खेल छात्रावास, खेलो इंडिया सेंटर से खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन की पूरी तैयारी की जा चुकी है। संवाद