फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया सीखें, आगे बढ़ें और सफल बनें : डॉ. सोमेंद्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बच्चे हर हाल में नया सीखें, आगे बढ़ें और सफल बनें। सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सेवा भारती संस्था भी बस्तियों में मुख्य धारा से वंचित बच्चों और अन्य सेवाओं के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

डॉ. तोमर रविवार को सेवा भारती की ओर से सूरजकुंड रोड स्थित केशव भवन में भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि से प्रेरणा लेकर जीवन को श्रेष्ठ मार्ग पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। मुख्य वक्ता राष्ट्रदेव के संपादक अजय मित्तल रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि किसी भी शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हों, जिलाधिकारी या अन्य अधिकारी हों, वे सभी अपनी पढ़ाई के कारण ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसलिए बेहतर शिक्षा से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अधिकांश समय पढ़ाई को देना है।
समारोह में वाल्मीकि समाज के 38 मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सात समाजसेवियों को सम्मान दिया गया। अध्यक्षता प्रो. दिनेश कुमार ने की। संचालन विपुल सिंघल ने किया। इस दौरान वक्ता अजय मित्तल, विशिष्ट अतिथि वरुण अग्रवाल, प्रचारक वीरेंद्र शास्त्री, प्रांत अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, डॉ. गौरव दुत्ता, डॉ. कपिल गर्ग, नवीन अग्रवाल, रविंद्र गौतम, अशोक अग्रवाल, रेनू राजवंशी, नीरज, विनय, जितेंद्र चंडालिया, नीरज, हरीश पाराशर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें