फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञान के अंधेरों से, हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो...

विज्ञापन
शिवांगी संगीत महाविद्यालय, मेरठ और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में आयोजित 15 दिवसीय गा
विज्ञापन
मेरठ। शिवांगी संगीत महाविद्यालय और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी की ओर से चल रही नृत्य कार्यशाला का समापन शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में हुआ। इसमें जय राधा माधव... सरगम गीत..., अज्ञान के अंधेरों से, हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो..., धानों के खेत हैं, हरियाली शाम की... बूंद बूंद बरसो रे पानी....की नृत्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में तीन वर्ष से 69 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि सीडीओ नूपुर गोयल एवं पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम में शिवांगी संगीत महाविद्यालय के अध्यक्ष राजेश शर्मा, संस्थान की निदेशिका ऋचा शर्मा, प्राचार्य राजा बलूनी, सप्तक शर्मा और तनुश्री कश्यप की विशेष उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने राजा बलूनी, तनुश्री कश्यप, सप्तक शर्मा और नृत्य निर्देशन में रुचि बलूनी, सहयोगी सुमेधा गुप्ता, इप्सा नरूला, वंदिता एवं गुन गोयल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वहीं, संंगीतमयी भजनों की प्रस्तुति भी शानदार रही। विभिन्न प्रस्तुतियों में संगत व सहयोग अनीस, फराज, फारुख एवं शाहबाज ने प्रदान किया। कार्यक्रम में अदिति भारद्वाज, अयुश्री, मंजू शर्मा, स्वस्ति त्यागी, शिवानी, श्रेया, अलंकृता प्रतीक्षा सक्सेना, फराह एवं शैलेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें