फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: इलाज मिला न एंबुलेंस, एक घंटे तक तड़पती रही हादसे में घायल लक्ष्मी, सीएचसी में दम तोड़ा

Mon, 03 Oct 2022 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में सड़क हादसे में घायल लक्ष्मी को न तो एंबुलेंस मिली और न ही इलाज मिला। यहां एक घंटे तक लक्ष्मी घायल अवस्था में तड़पती रही। एक घंटे बाद जब  एंबुलेंस सीएचसी पहुंची तब तक लक्ष्मी दम तोड़ चुकी थीं।
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में संवेदनहीन व्यवस्था ने गंगनहर पटरी पर हादसे में घायल दिल्ली की लक्ष्मी की जान ले ली। सरधना सीएचसी के डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मेरठ रेफर कर दिया पर एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इलाज न मिलने की वजह से तड़पते हुए लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुबारिकपुर निवासी कृष्णपाल, पत्नी लक्ष्मी और पुत्र संदीप के साथ स्कूटी पर गंगनहर के रास्ते हरिद्वार से लौट रहे थे। सरधना में पुलिस चौकी के पास स्कूटी से गिरकर लक्ष्मी घायल हो गईं। पति और पुत्र ने लक्ष्मी को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी में उपचार के अभाव में लक्ष्मी तड़पती रहीं। हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एंबुलेंस सीएचसी पहुंची पर तब तक लक्ष्मी दम तोड़ चुकी थीं। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और अधिकारियों से भी फोन पर बात कर आक्रोश जताया। लक्ष्मी के दिव्यांग बेटे संदीप ने बताया कि काफी देर तक गुहार लगाने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों ने गंभीरता से इलाज नहीं किया। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दिल्ली ले गए। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी कि किस स्तर पर लापरवाही हुई है। अगर किसी ने लापरवाही की है तो कार्रवाई की जाएगी। 

तेजगढ़ी चौकी के पास तड़पता रहा घायल, आधे घंटे बाद मिला इलाज
तेजगढ़ी चौकी से महज 100 मीटर दूर बाइक की टक्कर से घायल कालीचरण करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। आसपास जमा हुई भीड़ ने पुलिस को फोन किया तब घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

खरखौदा क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी कालीचरण पुत्र हरि सिंह रविवार दोपहर में साइकिल पर सवार होकर तेजगढ़ी की ओर आ रहे थे। जब वह डी-ब्लॉक पुल से आगे पहुंचे तो एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कालीचरण के सिर में चोट लगी और वह बेहोश हो गए। वहीं चौकी इंचार्ज अमित मलिक ने बताया कि कालीचरण खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें