फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खो-खो में लक्ष्मी बाई टीम विजयी

विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में खो खो खेल में भाग लेती छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवाना
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में खेल के दूसरे दिन विभिन्न दौड़ का आयोजन हुआ। एक रजत और पांच कांस्य लेकर बीए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान पर रहा। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी के संरक्षण और खेल अध्यक्ष डॉ. नीलम प्रमोद की अध्यक्षता में चल रहे खेलों में 100, 200 व 100 मीटर बाधा दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप आदि स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी का वर्चस्व रहा। कक्षावार स्थिति में एक रजत और पांच कांस्य पदक लेकर बीए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान, तृतीय वर्ष को एक कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। खो-खो का फाइनल मैच लक्ष्मीबाई टीम और अवंतिका बाई के बीच में हुआ। जिसमें लक्ष्मीबाई टीम की कैप्टन आयुषी के नेतृत्व में अवंतिका बाई टीम को हराकर शील्ड पर कब्जा किया। लक्ष्मीबाई टीम विजेता घोषित हुई और अवंतिका रनर रही। प्राचार्य ने संबोधित किया। निर्णायक की भूमिका गोपाल कृष्ण अरोड़ा व निर्भय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें