सरधना। सरधना बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय के गेट पर प्रर्दशन किया। अध्यक्षता बार अध्यक्ष मलखान सैनी ने की। उन्होंने बताया कि पश्चिम में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से मांग की जा रही है। सरकार द्वारा केंद्रीय संघर्ष समिति की मांग को दरकिनार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच इलाहाबाद, मेरठ से 750 किलोमीटर दूर है। जिस कारण लाखों मुकदमे विचाराधीन हैं। इससे प्रेरित न्याय की अवधारणा समाप्त हो रही है। पश्चिम की जनता पर आर्थिक व सामाजिक प्रभाव पड़ रहा है। वकीलों ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया और रजिस्ट्री कार्यालय बंद कराया। इस दौरान अरविंद प्रताप सिंह, संजीव पंवार, प्रशांत त्यागी, मौहम्मद दीन, राजेश कुमार, दीपक तालियान, कुलदीप त्यागी, इनाम अली, शबाना मलिक आदि वकील मौजूद रहे।