फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जमानत खारिज होते ही भड़का आरोपी, कचहरी में अधिवक्ता पर हमला, साथियों संग पहुंचा हथियार लेकर

Sat, 23 May 2026 12:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ कचहरी में एक अधिवक्ता पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कचहरी पहुंचा और मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुकदमे में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कचहरी पहुंचा और अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारपीट की। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर आरोपी पक्ष के लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जमानत याचिका खारिज होने के बाद बढ़ा विवाद
पीड़ित अधिवक्ता आमिर खान ने बताया कि उनके पास मवाना थाने में दर्ज एक मामले की पैरवी थी। इस मामले में आरोपी फखरुद्दीन उर्फ फकरू की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी। न्यायालय ने 13 मई 2026 को याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया था। आरोप है कि जमानत न मिलने के बाद आरोपी पक्ष ने फीस वापसी को लेकर नाराजगी जताई और इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: अंतिम बहस शुरू, 22 गवाहों के बयानों का किया उल्लेख, अब 27 मई पर टिकी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर में घुसकर मारपीट का आरोप
अधिवक्ता का आरोप है कि फखरुद्दीन अपने कई साथियों के साथ कचहरी पहुंचा और चैंबर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पक्ष हथियारों से लैस था और उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। हमले के दौरान अधिवक्ता किसी तरह चैंबर से बाहर निकले और शोर मचाया। इसके बाद आसपास मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया।

अधिवक्ताओं ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कथित आरोपियों को पकड़कर एक चैंबर में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शेर खान, शमशाद, नईम, फखरुद्दीन तथा साजिद समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़ित अधिवक्ता ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पहले से पीछा करने का भी आरोप
अधिवक्ता आमिर खान का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उनके घर तक पीछा किया था और उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उन्हें अपनी जान का खतरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें