फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ में दूसरी मेरिट के एडमिशन खत्म  

Sat, 25 Aug 2018 11:21 AM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ लॉ कॉलेजों में शुक्रवार को दूसरी मेरिट के एडमिशन खत्म हो गए। अब तक 7524 एडमिशन हुए हैं। शनिवार से छात्र ओपन मेरिट के लिए ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक ऑफर लेटर संबंधित कॉलेजों में जमा कराए जाएंगे। जिसके बाद कॉलेज अपने स्तर से मेरिट बनाकर एडमिशन देंगे। 28 अगस्त एडमिशन की अंतिम तिथि है। बीएससी नर्सिंग में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 

विज्ञापन


एलएलबी और बीएससी नर्सिंग में शुक्रवार को दूसरी मेरिट के एडमिशन का अंतिम दिन रहा। एलएलबी में 1080 एडमिशन हुए। यूनिवर्सिटी के प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शनिवार से ओपन मेरिट के लिए ऑफर लेटर डाउनलोड किए जा सकते हैं। 27 अगस्त को 12 बजे तक छात्र जिन कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं वहां पर ऑफर लेटर जमा करा दें। इसके बाद कॉलेज तुरंत ऑफर लेटर के आधार पर मेरिट बनाकर छात्रों को उसी दिन से एडमिशन देंगे। 28 अगस्त एडमिशन की अंतिम तिथि रहेगी। इसके बाद एडमिशन नहीं होगा। बीएससी नर्सिंग में भी ओपन मेरिट के एडमिशन की 28 अगस्त अंतिम तिथि है। इसके अलावा एमएससी होम साइंस में शुक्रवार को ऑफर लेटर डाउनलोड किए जाने का समय खत्म हो गया। शनिवार से कॉलेजों में एमएससी होम साइंस के एडमिशन शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें