फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत्तोलन प्रतियोगिता में लावड़ क्षेत्र ने बाजी मारी

Tue, 26 Aug 2025 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में जनपद स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता खिलाडी। (स्त्रोत कालेज)
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कालेज में जनपद स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सरधना, माछरा, लावड़ ओर मेरठ पूर्व के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर -19 और अंडर -17 दोनों वर्गों में लावड़ क्षेत्र ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लावड़ क्षेत्र ने चैंपियनशिप हासिल की। डीआईसी सनौली की राधिका सिंह, एसवी इंटर कॉलेज दादरी की निशा, वी इंटर कॉलेज महलका के कृष नागर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ के मोहम्मद रिहान चौहान और मोहम्मद जैद ने सर्वाधिक 107 किलो भार उठाया। एसपी इंटर कॉलेज सैनी के मोहम्मद जिसान एवं सुफियान चौधरी बसीर खान इंटर कॉलेज हर्रा के गुलबहार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह, खेल शिक्षक कपिल कुमार सिरोही, विजय कुमार, संजीव कुमार सिरोही ने विजेताओं को अंगवस्त्र, माला एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्रजेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जावेद खरदौनी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें