फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कवि सुरेंद्र खेड़ा की पुस्तक उड़ता पंछी का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कवि डॉ. हरिओम पंवार ने किया विमोचन, हिंदी साहित्य में मील का पत्थर बताई कृति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंडित प्यारेलाल शर्मा सभागार बच्चा पार्क में कवि सुरेंद्र खेड़ा की काव्य कृति उड़ता पंछी का लोकार्पण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कवि डॉ. हरिओम पंवार ने पुस्तक का विमोचन किया।पंख प्रकाशन, पंवार वाणी फाउंडेशन और राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसमें किरण सिंह, डॉ. नीलम मिश्रा तरंग, मंगल सिंह मंगल, आरके भटनागर एवं दीवान गिरी ने भाग लिया। बुद्ध वंदना डोरीलाल भास्कर ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहासकार डॉ. किरण सिंह ने की। पुस्तक की समीक्षा करते हुए डॉ. किरण सिंह ने कहा कि सुरेंद्र खेड़ा की यह कृति हिंदी साहित्य में मील का पत्थर साबित होगी। इसमें जीवन के हर पहलू को छुआ गया है। डॉ. हरिओम पंवार ने पुस्तक को हिंदी साहित्य की अनूठी कृति करार देते हुए कहा कि इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक विषय समाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल सिंह मंगल ने बताया कि पुस्तक की भाषा शुद्ध, सरल और सहज है। सभी रचनाएं सामाजिक संवेदनाओं से ओत प्रोत हैं। यह काव्य संग्रह हिंदी साहित्य की श्रेष्ठ रचनाओं में शुमार होगा। डॉ. नीलम मिश्रा तरंग ने मुक्तकों के माध्यम से पुस्तक की सराहना की। बीना मंगल एवं रीना खेड़ा ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राम गोपाल भारतीय और सुमनेश सुमन ने कुशलता से किया। कवि सुरेंद्र खेड़ा एवं उनकी पत्नी रीना खेड़ा ने सभी अतिथियों को शॉल एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। सुरेंद्र खेड़ा ने अपनी पुस्तक एवं अपने साहित्यिक संघर्ष की मार्मिक कहानी सुनाई। नीतीश राजपूत, रीना खेड़ा, आदित्य प्रताप, निकिता भारती एवं रितिका भारती ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें