फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी-ठहाके लगाए, जिंदगी को जीने के तरीके बताए

विज्ञापन
विश्व हास्य दिवस पर कंकरखेड़ा डिफेंस एंक्लेव स्थित पार्क में हास्य योग कार्यक्रम
विज्ञापन
मेरठ। विश्व हास्य दिवस पर रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर हास्य योग शिविर लगाए गए। इसमें हंसी-ठहाके लगाए और जिंदगी को सही ढंग से जीने के तरीके बताए गए। शिविरों में योग, आसन और प्राणायाम के साथ जिंदगी में मुस्कुराहट लाने का संदेश दिया गया। युवाओं और बुजुर्गों से हाथ उठाकर ठहाके लगवाए गए। सभी को संकल्प दिलाया गया कि जिंदगी में तनाव से दूर रहने जिंदगी को नई मुस्कान दें। योग गुरुओं ने हास्य योग के लाभ बताए।
विज्ञापन

योग विज्ञान संस्थान की ओर से मेरठ कॉलेज में हास्य योग के साथ ही अन्य आसन और प्राणायाम कराए गए। कार्यक्रम में पूर्वी मंत्री अक्षमा त्यागी, आभा त्यागी, प्रेमचंद, पूनम गर्ग, गौरव, सुधा, सलोनी रहीं। अंसल टाउन में मंजू तोमर ने योग कराया। सीमा सागर ने योग का महत्व बताया। इस दौरान केके बत्रा, दया शंकर, देव करण गर्ग आदि रहे।
तेजपाल सिंह एन्क्लेव में पवन ने सभी साधकों को हंसाया। राधेश्याम, अशोक गोयल, ईश्वर दयाल, स्नेहलता सहित अन्य मौजूद रहे। मानसरोवर गार्डन में बीके गुप्ता ने लोगों से दोनों हाथों को ऊपर उठवाकर हंसी के ठहाके लगवाए। गंगानगर टंकी वाले पार्क में रचना मित्तल ने हंसी का अभ्यास कराया। रुड़की रोड कोणार्क कॉलोनी में राजेश शर्मा, स्वदेश, रेखा, पिंकी, सरोज सहित अन्य ने जमकर ठहाके लगाए। वहीं, डिफेंस एन्क्लेव में आरती ने हंसी का अभ्यास कराया। ए-ब्लॉक डिफेंस एन्क्लेव के मंत्री अमित कौशिक, पुष्पा राजपूत, मंजू खोखर, बबीता मित्तल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अरुणा प्रभाकर ने हास्य के साथ ही अन्य योगाभ्यास कराए। इस अवसर पर लोकेश, महेश जोशी सहित अन्य रहे। योग विज्ञान संस्थान के महानगर संयोजक सुनील सैन ने बताया कि हंसी एक औषधि है। जो व्यक्ति हंसता रहता है, उसे कोई रोग नहीं होता है। प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि संस्थान की ओर से शहर में 75 स्थानों पर निशुल्क शिविर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें