फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ते में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में खेड़की जदीद में चले लाठी-डंडे, पथराव में 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव खेड़की जदीद में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने और पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। हमले में दोनों पक्षों के 16 महिला और पुरुष घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। दरोगा ने दोनों पक्षों के नौ महिला-पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांच का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात गांव खेड़की जदीद में चंद्रराम और रोहताश पक्ष के मध्य विवाद हो गया। रोहताश पक्ष ने बताया कि आरोपी पक्ष रास्ते में गाड़ी खड़ी कर देता है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। गाड़ी हटाने के लिए कहा तो गाली गलौज करते हुए मारपीट व पथराव किया। जिसमें ललिता, अंजली, अतुल, सरोज, राजकुमारी, सुमित, अंकित व निक्की घायल हो गए।
रोहताश पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखता है। इसके चलते मारपीट व उनके घर पर पथराव किया। इसमें शिवानी, रूबी, पंकज, मुकेश, सोना, राजेश, सोहनवीर व उमा घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां अंजली, सरोज, पंकज, नितेश, ललिता सहित छह की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। अंजली व दो अन्य को रेफर रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस चालक ने तीन घायलों को मेरठ ले जाने से इन्कार कर दिया। इस कारण घायल काफी देर तक तड़पते रहे। बाद में एंबुलेंस चालक ने लखनऊ बात की तथा वहां से आदेश मिलने पर मेरठ इलाज के लिए लेकर गया।
विज्ञापन

थाने के दरोगा सतेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रात 9:30 बजे गांव खेड़की जदीद पहुंचे तो वहां 20-25 लोगों की भीड़ लगी थी। गाली गलौज व पत्थरबाजी करने की आवाज पर भीड़ के पास पहुंचे तो एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों व बलकटी आदि से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के कई महिला-पुरुषों को चोट आई। दरोगा ने दोनों पक्षों के राजवीर उर्फ डब्लू, राजेश, सोहनवीर, रितेश, अतुल, सुमित, अंकित, निक्की, अमित सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से राजवीर, सोहनवीर, राजेश, निक्की, सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें