फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन मेरिट में आज दाखिले का अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन मेरिट में आज दाखिले का अंतिम दिन
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू और कॉलेजों में पीजी-एलएलबी और पैरा मेडिकल कोर्स में ओपन मेरिट के एडमिशन की आज (26 अगस्त) अंतिम तिथि है। मंगलवार को विवि दोबारा खोले गए पंजीकरण की ओपन मेरिट लिस्ट जारी करेगा। 31 अगस्त को विश्वविद्यालय एडमिशन प्रक्रिया बंद कर देगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए ये अंतिम मौका है।
एनएएस कॉलेज में एलएलबी की दूसरी मेरिट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। लिस्ट को छात्र-छात्राएं आज कॉलेज में नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं। कॉलेज में एलएलबी की 80 सीटें खाली हैं। सभी छात्र-छात्राएं ओपन मेरिट के एडमिशन आज ही ले लें। विवि में दोबारा से चल रहे पंजीकरण की ओपन मेरिट 27 अगस्त को जारी होगी। इसमें खाली ऑफर लेटर 27 और 28 अगस्त को संबंधित कॉलेजों में जमा होंगे। इसके बाद कॉलेज मेरिट बनाकर 29 से 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। 31 अगस्त तक जिन कॉलेजों के यहां आरक्षित वर्ग की सीटें खाली रह गई थीं उन सीटों को कन्वर्ट करके सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं से भरा जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज को आज मिल सकता है बीसीआई का पत्र
मेरठ कॉलेज को अभी तक बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) का पत्र नहीं मिला है। इस वजह से यहां एलएलबी की 300 सीटों पर अभी तक मेरिट जारी नहीं की जा सकी है। सोमवार को बीसीआई का पत्र कॉलेज को मिलने की उम्मीद है। अगर पत्र मिल जाता है तो यूनिवर्सिटी मेरठ कॉलेज को प्रक्रिया में शामिल करते हुए मेरिट जारी कराएगी।
विज्ञापन

एडमिशन के दौरान यह रखें ध्यान
तीन फ ोटो, सभी ओरिजनल प्रमाण पत्र, दो फ ोटो स्टेट कॉपी, रजिस्ट्रेशन संख्या, एक फोटो आईडी प्रूफ, फ ीस का डिमांड ड्राफ्ट और ऑफ र लेटर छात्र छात्राओं को ले जाना जरूरी है। ओपन मेरिट से जो पीजी, एलएलबी और पैरा मेडिकल कोर्स में एडमिशन चल रहे हैं, उनको कॉलेज 26 तक लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें