फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU: यूजी-पीजी में रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि, जल्द शुरू होंगे एडमिशन

Wed, 09 Dec 2020 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ में सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी एलएलबी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि है। कई बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में ये अंतिम मौका है।
विज्ञापन


कैंपस-कॉलेजों में यूजी के 41 कोर्सों में एडमिशन की बात करें तो अब तक दो लाख सीटों पर 100433 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। पीजी और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन की बात करें तो तीन वर्षीय एलएलबी में 29804 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एमए में 16460, एमकॉम में 8395, एमएससी में 12145 और एमएससी एजी में 4266 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं।

प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यूजी में इन रजिस्ट्रेशन से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। एलएलबी और पीजी कोर्सों में दो दिन बाद मेरिट जारी करते हुए एडमिशन शुरू होंगे। वहीं, यूजी में अभी भी एक लाख के करीब सीटें खाली पड़ी हुई हैं। पीजी में भी एलएलबी, एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएससी एजी को छोड़कर बाकी कोर्सों का हाल ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीईएस और एमपीईएस में छूटे छात्रों के फिटनेस टेस्ट 14 दिसंबर को
सीसीएसयू ने बीपीईएस और एमपीईएस के छूटे हुए अभ्यर्थियों के फिटनेट टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। ये टेस्ट विवि के खेल मैैदान में 14 दिसंबर को होंगे। सभी खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट हेतु अपनी प्लेयिंग किट लानी होगी। अभ्यर्थी डॉक्टर का फिटनेस प्रमाणपत्र साथ लाएंगे।

इसके अलावा ऑनलाइन रजिट्रेशन फार्म की प्रति, 10वीं, 12वीं कक्षा की अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति, पासपोर्ट साइज दो फोटो व कोई भी पहचान पत्र साथ लाएंगे। कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन नहीं किए जाने पर किसी भी समय अभ्यर्थी को टेस्ट से बाहर किया जा सकता है। आठ दिसंबर को बीपीईएस का स्थगित हुआ फिटनेस टेस्ट आज बुधवार को होगा। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।

आइटीआई में प्रवेश को कल अंतिम मौका
राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले छात्राओं को प्रवेश का अंतिम मौका दिया गया है। ऐसे छात्र-छात्राएं 10 दिसंबर को राजकीय आईटीआई साकेत में खाली सीटों पर होने वाली काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।

प्रवेश लेने के लिए अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, चार फोटो एवं 780 रुपये शुल्क अपने साथ अवश्य लेकर आएं। जनपद के सभी संस्थानों में प्रवेश का कार्य राजकीय आईटीआई साकेत में 12 दिसंबर तक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें