फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि कल

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि कल
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि कल है। ऐसे में छात्र-छात्राएं फार्म भर दें। इसके बाद विवि तिथि नहीं बढ़ाएगा। 31 जनवरी के बाद प्राइवेट में यूजी-पीजी प्रथम वर्ष में विवि कॉलेजों का अलॉटमेंट करेगा। कॉलेज अलॉटमेंट होने के बाद छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेज में फार्म जमा करेंगे।
बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एमए-एमकॉम के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट पर चार जनवरी से भरे जा रहे हैं। 31 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ फीस जमा की जा सकती है। कॉलेज में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 3 फरवरी और कॉलेजों द्वारा विवि कैंपस में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है। अभी तक रेगुलर-प्राइवेट में तीन लाख 70 हजार के करीब फार्म भरे जा चुके हैं। विवि ने स्पष्ट किया है कि जिनको फार्म भरना है वह कल तक आवेदन कर दें अन्यथा इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल फार्म लिंक पर सूचना दें कॉलेज
सीसीएसयू से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेज अभी भी गूगल फार्म लिंक पर सूचना उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। रजिस्ट्रार की तरफ से सभी कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समस्त जानकारी गूगल फार्म लिंक पर उपलब्ध कराएं। जो कॉलेज जानकारी नहीं देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें