फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सठला में आबादी के बीच बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

Tue, 02 Aug 2022 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सठला में आबादी के बीच बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। एसडीएम ने दमकल और पुलिस टीम के साथ छापा मारा। बरामद सामग्री को नहर पर ले जाकर नष्ट कराया गया, दो लोग हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
पटाखों का जखीरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना  में उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव ने दमकल कर्मियों और पुलिस के साथ सोमवार को गांव सठला में छापा मारा। यहां आबादी के बीच बड़ी मात्रा में पटाखे सहित अन्य विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया गया। चार वाहनों में विस्फोटक सामग्री लादकर इसे नहर पर ले जाया गया और नष्ट कराया गया। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, शाम के समय दोबारा एसडीएम ने गांव में नासरपुर जाने वाले मार्ग पर एक घर में छापा मारा और विस्फोटक सामग्री बरामद की। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पटाखे बनाने वाले लोग भूमिगत हो गए।

विज्ञापन


सोमवार को उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव, सीएफओ संतोष कुमार राय और थाना परीक्षितगढ पुलिस को साथ लेकर गांव सठला पहुंचे। यहां चार घरों और एक दुकान को घेरकर तलाशी ली गई। इसमें बड़ी मात्रा में सुतली बम, बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री कब्जे में ली गई। इस सामग्री को नहर पटरी पर नासरपुल वाले पुल पास पहुंचाया गया।

यहां जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विस्फोटक को उसमें दबवाया गया। यह कार्रवाई करीब छह घंटे तक चली। पुलिस ने मौके से इब्राउल्लाह तथा जावेद को हिरासत में भी लिया है। शाम के समय गांव रसूलपुर गांवडी से लौटते समय उपजिलाधिकारी ने नासरपुर को जाने वाले मार्ग पर एक मकान पर छापा मारा और वहां अवैध रूप से रखे गए पटाखे तथा बारूद बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हो चुका हादसा, चार लोगों की गई थी जान
गांव सठला में एक दशक पूर्व आतिशबाजी बनाने के दौरान हादसा भी हो चुका है। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम गांव में चलता रहा है।
 
इस विस्फोटक सामग्री को नष्ट कराया
छापे में भारी मात्रा में रावण बम, लीची बम, सिलिंडर बम, नाल बम, अधबनी लड़ी और बारूद, पैकिंग का सामान बरामद कर उसे नष्ट कराया गया।
 
पटाखे लदी गाड़ी में लगी आग
जब विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने का काम चल रहा था। उसी दौरान एक गाड़ी में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि दमकल की गाड़ी मौके पर थी। इसके चलते तुरंत आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें