फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन से अपनाने पर ही भाषा का विकास संभव : सुशील बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज बुढाना गेट पर चतुर्वेद पारायण यज्ञ में दिया हिंदी राष्ट्रभक्ति का संदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना गेट पर चल रही चतुर्वेद पारायण शृंखला के अंतर्गत रविवार सुबह ऋग्वेद के मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश गुप्ता ने की। इस दौरान अमित कांत ने कहा कि हिंदी दिवस, क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिवस पर विचार रखे।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि हिंदी को मन से अपनाया और माना जाएगा तभी इसका विकास संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके शासन में भारत प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, मनोज प्रजापति, विजय आर्य, सत्यप्रकाश गुप्ता, गीता बंसल, मनीषा गोयल, रेखा गुप्ता, लता गुप्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें