फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीम गिरने से मकान मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीम गिरने से मकान मालिक की मौत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में मकान का बीम गिरने से मकान मालिक (मजदूर) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में मंगलवार को 30 वर्षीय शिवकुमार पुत्र ऋषिपाल अपने मकान में काम कर रहा था। इस दौरान मकान का बीम अचानक उनके ऊपर गिर गया। सूचना पर काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीण घायल शिवकुमार को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शिवकुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके दो छोटे बच्चे और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर जैसे-तैसे वह मकान का निर्माण कर रहा था परंतु उसे नहीं पता था कि वही मकान उसकी जान ले लेगा। मंगलवार शाम को बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें