फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीक से हुआ हादसा, बनी बीना की मौत का कारण, मकान मालिक को हुआ हार्ट अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पॉश राजनकुंज में शनिवार को रिटायर्ड एसडीओ के मकान में आग सिलिंडर लीक होने से लगी थी। ऐसा रविवार को पुलिस की जांच में सामने आया है। वहीं, आग की चपेट में आकर सोफीपुर निवासी नौकरानी बीना की मौत के बाद मकान मालकिन उमा शर्मा की भी हालत बिगड़ गई। उनको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित राजनकुंज में शनिवार शाम रिटायर्ड एसडीओ प्रदीप शर्मा के मकान में धमाकों के बाद भीषण आग लग गई थी। शुरुआती जांच में आग का कारण फ्रिज और एसी के कंप्रेशर फटना बताया गया था। पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार पति प्रदीप की मौत के बाद उमा इस घर में अकेली रहती हैं। उन्हें हार्ट का मरीज बताया गया। उनका बेटा गुरुग्राम की निजी कंपनी में जॉब करता है। घर में हुए हादसे और मां की हालत बिगड़ने के बाद रविवार को उनका बेटा मेरठ पहुंचा और मां को दिल्ली के किसी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद बीना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने मृतका के पति प्रमोद व बच्चों को सांत्वना दी। एसओ पल्लवपुरम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिंडर से गैस लीक होने से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद सिलिंडर मोदीपुरम चौकी पर रखे गए। वहां भी गैस लीक होने से बदबू फैल रही थी। सिलिंडर को वहां से हटा दिया गया है। वहीं, इस हादसे के बाद राजनकुंज में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें